उत्तराखंड राज्य आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ की वार्षिक प्रांतीय स्तर की बैठक का आयोजन जैन धर्मशाला देहरादून में किया गया। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। बैठक में लक्ष्मी बिष्ट को सर्वसम्मति से उत्तराखंड राज्य आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ का संरक्षक घोषति किया गया। जबकि सुशीला खत्री को अध्यक्ष चुना गया। ममता बादल प्रदेश महामंत्री बनाया गया।
नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सुशीला खत्री ने संगठन को आगे बढ़ाने की बात कही। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की समस्याओं पर काम करने की बात कही।
बैठक में उर्मिला देवी, वैशाली, खत्री गीता, चौहान मधु, पुंडीर शमा, परवीन कमरुल, निशा शबा, सहित कई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रही।