अल्मोड़ा में पटवारी भर्ती को ध्यान में रखते हुए नगर की यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन किया गया है। एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने पटवारी भर्ती को देखते हुए अल्मोड़ा नगर की वन वे यातायात व्यवस्था जो रविवार के दिन लागू नही रहती थी। उक्त यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन किया गया है।
रविवार को ये रहेगी यातायात व्यवस्था
प्रस्तावित पटवारी भर्ती को देखते हुए अल्मोड़ा नगर के माल रोड में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं निर्बाध रखने हेतु वन वे यातायात व्यवस्था सुबह 8 से शाम 3 बजे तक लागू रहेगी। अल्मोड़ा पुलिस ने आम जनता से रविवार के दिन सुबह 8 से शाम 3 बजे वन वे व्यवस्था का पालन करने की अपील की है।