अल्मोड़ा में सैकड़ों भवनों पर चलेगा हथौड़ा?? ये नेता बोले मेरी लाश पर होगा विकास

अल्मोड़ा में सैकड़ों भवनों पर चलेगा हथौड़ा?? ये नेता बोले मेरी लाश पर होगा विकास

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच में सड़क चौड़ीकरण का काम जोरों पर है। अगले क्रम में अब क्वारब से अल्मोड़ा की ओर सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है। इससे लोअर माल रोड में सैकड़ों दुकानें और मकानों पर हथोड़ा चलने की संभावना बढ़ गयी है। लोअर माल रोड में मकानों और दुकानों को बचाने के लिए अब कांग्रेस नेता बिट्टू कर्नाटक सामने आये हैं।

प्रेस को जारी किये बयान में बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण अल्मोड़ा नगर के बीच हुवा तो सैकड़ों की संख्या दुकान व मकान पर हथोड़ा चलेगा। इससे सैकड़ों लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित होगी। कांग्रेस नेता बिट्टू कर्नाटक कहा कि चौंसली-कोसी मोटर मार्ग में एनएच शिफ्ट करने की मांग को उन्होंने तीन बार केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से वार्ता की है। जिसमें उन्होंने सकारात्मक आश्वासन भी दिया है। केन्द्रीय मंत्री के सकारात्मक रूख के बावजूद भी विभागीय अधिकारी अपनी मनमानी करते हुए नगर के बीच से राजमार्ग को चौड़करण करने की योजना तैंयार कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि लोअर माल रोड में सड़क चौड़करण बिट्टू कर्नाटक की लाश पर होगा। सड़क चौड़ीकरण को रोकने और सैकड़ों लोगों को अशियाने को उजड़ने से बचाने के लिए विभाग के खिलाफ बड़ा आन्दोलन किया जायेगा। कांग्रेस नेता बिट्टु कर्नाटक ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग को अगर अल्मोड़ा नगर में लाकर चौड़ीकरण किया गया तो विरोध और आंदोलन होगा।

Almora