118 ग्राहकों से 55 लाख की ठगी का वांटेड पहुंचा सलाखों के पीछे, आप रहें सावधान

118 ग्राहकों से 55 लाख की ठगी का वांटेड पहुंचा सलाखों के पीछे, आप रहें सावधान

अल्मोड़ा पुलिस ने 55 लाख की धोखाधड़ी करने वाले 25 हजार के ईनामी वांटेड को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मोस्ट वांटेड राजेश कुमार पुत्र मनफूल, निवासी 1002 छोटा मोहल्ला, धौलाना, जिला हापुड़ यूपी को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। मोस्ट वांटेड पर सोमेश्वर कस्बे में कैमुना क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड की शाखा खोलकर 55 लाख 66 हजार 424 रूपये धोखाधड़ी से हड़पने का आरोप है।

ये था मामला-
सोमेश्वर कस्बे में कैमुना क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड की शाखा खोलकर वांटेड ने राष्ट्रीकृत बैंकों के मुकाबले दो से तीन गुना ज्यादा ब्याज देने की लुभावनी स्कीम शुरू की। स्कीम के नाम पर 472 व्यक्तियों के खाता खोले गये। इसमें करीब 90 लाख रूपये जमा करवाये गये। इसमें से 34 लाख रूपये जमाकर्ताओं को भुगतान कर दिया गया। जबकि 118 ग्राहकों के 55 लाख 66 हजार 824 रूपये धोखाधड़ी से हड़प लिये गये थे।

ये शिकायत हुई दर्ज-
17 अक्टूबर 2020 को सोमेश्वर निवासी वादी भूपेंद्र सिंह नेगी ने सोमेश्वर थाना में अभियुक्त प्रदीप कुमार अस्थाना, प्रार्थना अस्थाना, राजेश कुमार, जयपाल सिंह पालनी, व दीपक राम के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया। इसके बाद प्रदीप कुमार अस्थाना, प्रार्थना अस्थाना, जयपाल सिंह पालनी, व दीपक राम की पूर्व में गिरफ्तारी कर चार्जशीट न्यायालय को भेजी जा चुकी है।

कुर्की भी हुई-
वांछित अभियुक्त राजेश कुमार की गिरफ्तारी नहीं होने के बाद साल 2021 में सोमेश्वर पुलिस ने अभियुक्त के विरूद्ध कुर्की की कार्यवाही भी की।

ईनाम की घोषणा-
वांछित अभियुक्त राजेश कुमार की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी अल्मोड़ा ने 25 हजार का ईनाम भी घोषित किया था।

Almora