अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड के पिल्खा गांव की युवती ने जहर खा लिया। युवती की हालत खराब होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में युवती को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। लड़की की उम्र 26 साल बताई जा रही है। फिलहाल विशाक्त पदार्थ खाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

