पेपर लीक बीजेपी सरकार की बड़ी नाकामी – गुड्डू भोज

पेपर लीक बीजेपी सरकार की बड़ी नाकामी – गुड्डू भोज

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के बाद अब राज्य लोक सेवा आयोग उत्तराखंड में पेपर लीक होने पर अल्मोड़ा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने धामी सरकार पर जमकर निसाना साधा। मीडिया को जारी किये बयान में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज गुड्डू ने पेपर लीक को बीजेपी सरकार की नाकामी बताया। भोज ने कहा कि प्रदेश के बेरोजगार युवकों ने उम्मीद और आशा के साथ पटवारी में परीक्षा दी। लेकिन बीजेपी सरकार ने युवाओं को ठगते हुए बेरोजगारों के सपनों पर पानी फेर दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू भोज ने कहा कि बीजेपी सरकार ने कार्रवाई के नाम पर महज औपचारिक्ता ही की है। जबकि इस बार भी सरकार से कार्रवाई की उम्मीद बेमानी है। भोज ने कहा कि बीजेपी सरकार के रवैये से अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष गुड्डू भोज ने पेपर लीक मामले की कड़ी निन्दा की है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के बाद राज्य लोक सेवा आयोग उत्तराखंड में पेपर लीक का मामला सामने आया है। बीते 8 जनवरी को लेखपाल/पटवारी की परीक्षा हुई थी। जिसका पेपर लीक हो गया है। जिसमें एसटीएफ ने राज्य लोक सेवा आयोग के अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी को गिरफ्तार किया है। मामले में 35 अभ्यर्थियों को नकल कराने का मामला सामने आया है। जबकि गिरफ्तार आरोपियों के पास से भारी मात्रा में कैश बरामद हुए है। मामले में तीन अन्य आरोपी र ाजपाल,संजीव कुमार, राम कुमार, को भी गिरफ्तार किया गया है।

Almora