अल्मोड़ा में नव नियुक्त युवा मोर्चा जिलाध्यक्षों का जोरदार स्वागत किया गया। चौद्यानपाटा में आयोजित स्वागत समारोह में बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष राजन चन्द्र जोशी और अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र आर्या का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान बीजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच मिठाईयां बांटी गयी। और कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की।
स्वागत समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि रौतेला, जिला मंत्री कैलाश गुरूरानी, नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू, पूर्व छात्र संघ ख्याली पांडे, मनीष जोशी, सभासद मनोज जोशी, मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट, प्रेम लटवाल, कुंदन नगरकोटी, खीम बिष्ट, लोकेश कालाकोटी, मनीष बिष्ट सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।