धर्मनगरी हरिद्वार के लक्सर में सात फेरे लेने के बाद दुल्हन सीधे कॉलेज पेपर देने पहुंची। ससुराल जाने से पहले दुल्हन ने डिग्री कॉलेज में परीक्षा दी। इस दौरान दूल्हा अपनी नव विवाहिता का इंतजार करता रहा। पेपर निपटने के बाद दूल्ला अपनी दुल्हन को गाजे-बाजे और विधि विधान से साथ घर ले गया।
हरिद्वार जिले के लक्सर में गर्ग डिग्री कालेज में परीक्षा देने पहुंची दुल्हन चर्चा का विषय बनी रही। यहां पथरी कॉलोनी निवासी अंजलि नौटियाल दूल्हन के गेटअप में पेपर देने पहुंची। कॉलेज प्रशासन की अनुमति के बाद अंजली ने दूल्हन की वेशभूषा में ही इग्जाम दिया। गर्ग डिग्री कालेज में परीक्षा देने आई दुल्हन के साथ उसका पति भी कॉलेज पहुंचा। नई नवेली दुल्हन परीक्षा भवन में अपना पेपर साल्व कर रही थी और दूल्हा बाहर खड़ा इंतजार कर रहा था।
पथरी कॉलोनी निवासी अंजली नौटियाल के घर गुरूवार शाम नैनीताल रामनगर निवासी आशुतोष बारात लेकर पहुंचा। शाम विवाह फेरे सहित सभी रश्म पूरी होने के बाद सुबह दुल्हन की विदाई हो गयी। विदाई के दिन यानि शुक्रवार को गर्ग डिग्री कॉलेज में दुल्हन का पेपर होना था। दोना पक्षों की सहमति के बाद पति अपनी नव विवाहिता को लेकर गर्ग डिग्री कॉलेज पहुंचा। यहां 9 से 12 की शिफ्ट में दुल्हन ने पेपर दिया। इस दौरान दूल्हा आशुतोष कॉलेज के बाहर इंतजार करता रहा। पेपर छूटने के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन के साथ गाजे-बाजे और ढोल नगाड़ों के साथ घर पहुंचा।
गर्ग डिग्री कालेज के डायरेक्टर संजीव गर्ग का कहना है कि शादी के जोड़े में कामर्स की छात्रा ने पेपर दिया है। पेपर छोड़ने पर छात्रा का एक साल बर्बाद हो जाता। जिस कारण छात्रा को दुल्हन के लिबास में परीक्षा देने की परमिशन दी गयी।