अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा को आज नया छात्रसंघ मिल गया है। छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के पंकज सिंह कार्की भारी मतों से विजयी रहे। उन्होंने अपने प्रतिद्वन्दी कृष्णा कुमार सिंह नेगी को 1277 वोटों से पराजित किया। विजेता पंकज सिंह को 2 हजार 63 वोट मिले जबकि कृष्णा कुमार सिंह नेगी को 786 मत मिल पाये।
उपाध्यक्ष पद पर पंकज फर्त्याल निर्विरोध चुने गये। जबकि छात्रा उपाध्यक्षा में रूचि कुटौला ने बाजी मारी। रूचि कुटौला को 1667 वोट मिले जबकि दिव्या जोशी को 1176 वोट मिल पाये। वहीं सचिव पद पर गौरव भंडारी निर्वाचित हुए। गौरव भंडारी को 1740 जबकि नितिन खोलिया को 1127 मत मिले। संयुक्त सचिव में करिश्मा तिवारी विजेता रही। करिश्मा तिवारी को 1918 मत मिले जबकि करिश्मा को 802 मत मिल पाये। कोषाध्यक्ष पद पर अमित फर्त्याल विजेता रहे। अमित को 1124 तो भगवत प्रसाद आर्या को 540, वैभव सिंह नेगी को 1009 तो सविता दानू को महज 69 वोट मिले।
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में आशीष जोशी का नामांकन खारिज होने से नाराज आशीष के समर्थकों का वोट एनएसयूआई के पंकज कार्की को पड़ा। आशीष जोशी और उनके समर्थकों की अपील का असर रहा कि एसएसजे अल्मोड़ा में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई को ऐतिहासिक जीत मिली है।