अल्मोड़ा। महाशिवरात्रि के अवसर पर अल्मोड़ा के सभी ब्लॉकों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

पीसीसी चीफ करन माहरा के निर्देश पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिले भर में राज्य सरकार के की सद्बुद्धि के लिए जलाभिषेक किया।

अल्मोड़ा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अल्मोड़ा के सभी विकासखंडों में जलाभिषेक कार्यक्रम किया गया। भोज ने कहा कि धामी सरकार ने बेरोजगार युवाओं पर लाठीचार्ज कर आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया है।

आन्दोलन को कुचलने के लिए उन्होंने सरकार की निंदा की। कांग्रेस के युवा जिलाध्यक्ष भोज ने कहा कि बीजेपी सरकार आम जनता, युवा, महिला, व्यापारी, कर्मचारी सहित तमाम वर्ग को परेशान कर रही है। जनता की परेशानियों को देखते हुए कांग्रेस अल्मोड़ा के सभी ब्लॉक में बुद्धि-शुद्धि और सद्बुद्धि के लिए भगवान शिव के दरबार में पहुंचे हैं। सोमेश्वर के सोमनाथ मंदिर में पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कार्यकर्ताओं के साथ जलाभिषेक किया। ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन भंडारी, देवेंद्र बिष्ट, भुवन दोसाद, प्रवीण मेहता, नरेंद्र मेहता, निर्मल रावत, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूरन सुप्याल, दीपक पांडे, दीपक भट्ट, सहित तमाम कांग्रेसियो ने जलाभिषेक किया। पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रोतैला,महेश आर्या,परितोष जोशी,कार्तिक शाह सरस्वती देवी,रमेश नेगी, वैभव तिवारी,मनोज बिष्ट,रोहित रौतेला,बाल विक्रम सिंह हिमांशु कुमार मौजूद रहे।

