राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से दुःखद खबर सामने आ रही है। पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जालंधर के सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन हो गया। संतोख सिंह का निधन हार्ट अटैक से हुआ। हार्ट अटैक के समय वह यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे थे।
सुबह यात्रा के दौरान संतोख सिंह की अचानक तबियत बिगड़ गयी। आनन-फानन में सांसद को तत्काल फगवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित किया। डॉक्टरों ने कहा कि उनकी रास्ते में ही मौत हो चुकी है। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया।
कांग्रेस सांसद संतोख सिंह की दुःखद मौत के बाद राहुल गांधी ने फिलहाल भारत जोड़ो यात्रा रोक दी है। यह यात्रा आज लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा से फगवाड़ा की तरफ जा रही थी। जिस दौरान यह घटना हो गई। घटना करीब 8.45 की है। जब उनकी तबियत बिगड़ी। जिसके बाद राहुल गांधी भी उनको देखने के लिए अस्पताल गए। चौधरी संतोख सिंह 76 साल के थे।
सबुह 5ः30 पर यात्रा शुरू हुई। सांसद संतोख सिंह राहुल गांधी के साथ चल रहे थे। फिलहाल इसके बाद यात्रा सुबह 9 बजे तक राहुल गांधी ने फिल्लौर के भट्टियां तक का सफर पूरा किया और टी-ब्रेक के लिए यात्रा को रोका गया। टी-ब्रेक के लिए रुके राहुल गांधी चंद मिनट अंदर बैठने के बाद कार में कुछ कांग्रेसी नेताओं के साथ रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वह सांसद संतोष सिंह को देखने गए हैं। यात्रा फिल्लौर के भट्टियां में नंबरदार प्रभजोत सिंह के घर के बाहर ही खड़ी है।