प्रदेश कांग्रेस ने नगर कांग्रेस अध्यक्षों की घोंषणा की है। अल्मोड़ा नगर से तारा चन्द्र जोशी को नगर अध्यक्ष बनाया गया है। तारा चन्द्र जोशी के नगर अध्यक्ष बनने पर जिलाध्यक्ष गुड्डू भोज, ने बधाई दी है। जिलाध्यक्ष गुड्डू भोज ने कहा कि तारा चन्द्र जोशी के नगर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनने से नगर में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। तारा चन्द्र जोशी के नगर अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियो ने बधाई दी है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन मेहरा ने अल्मोड़ा नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर तारा चंद्र जोशी को नियुक्त किया है। तारा चंद्र जोशी कांग्रेस के महत्वपूर्ण पदों में रह चुके हैं। इससे पहले तारा चंद्र जोशी कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं। तारा चंद्र जोशी के नगर अध्यक्ष मनोनीत होने पर जिलाध्यक्ष गुड्डू भोज, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, मनोज कुमार जोशी, परितोष जोशी, त्रिलोचन जोशी, रमेश नेगी ,आशीष कुमार, विपुल कार्की, निर्मल रावत, मनोज वर्मा, दिनेश रावत, लता तिवारी, गीता मेहरा, राधा बिष्ट, प्रीति बिष्ट, संजय दुर्गापाल, अनुज शाह, प्रदेश माहसचिव आईटी सेल शरद साह, मनोज सनवाल सहित कई लोगों ने खुशी जताई है।