अल्मोड़ाः अवैध ढंग से धड़ाधड़ काट डाले हरे पेड़़….. अब ये विभाग करेगा कार्यवाही

अल्मोड़ाः अवैध ढंग से धड़ाधड़ काट डाले हरे पेड़़….. अब ये विभाग करेगा कार्यवाही

अल्मोड़ा। गनियाधोली क्षेत्र में हरे पेड़ों के काटने का मामला सामने आया है। हरे पेड़ों पर आरी चलने के बाद वन विभाग कार्यवाही में जुट गया है। विभागीय अधिकारियों ने मामले में जांच और कार्यवाही की बात कही है… रिपोर्ट – बलवंत रावत

तहसील और अन्य माध्यमों से गोपनीय सूचना के आधार पर वन विभाग ने गनियाधोली में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वन विभाग को क्षेत्र में हरे भरे चीड़ के पेड गिरे पड़े मिले। विभाग ने अवैध कटान में लिप्त लोगों को तलब करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है। रानीखेत रेंज के वन क्षेत्राधिकारी तापस मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र में हक-हकूक की लकड़ी के लिए रजिस्टर में परमिशन दी गयी थी। लेकिन यहां क्षेत्र में कुछ लोगों ने सूखे पेड़ों के साथ हरे पेड़ों को भी काटने का काम किया है। वन अधिकारी ने कहा कि मामले में आरोपितों पर विभागीय कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि पेड़ों का अवैध कटान करने वाले लोगों को तलब किया गया है। सभी पक्षों को सुनने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।
वन विभाग के अधिकारी तापस मिश्रा ने कहा कि संबंधित क्षेत्र के वन पंचायत के सरपंच और ग्राम प्रधानों से बात कर रहे हैं। हरे पेड़ों का कटान होगा तो कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि आसपास के क्षेत्रों में भी अवैध कटान का पता किया जायेगा। यदि अन्य जगहों पर भी अवैध कटान होगा तो नियमानुशार कार्यवाही की जायेगी।

आपको बता दें कि वन पंचायतों को हक हकूक के लिए सूखे-गिरे पेड़ों के कटान की परमिशन दी जाती है। इसके लिए विभाग इन पेड़ों पर निशान लगा कर पंचायत को देता है। इन पेड़ों से तख्ते, बल्ली बनाने के साथ क्षेत्र की ग्रामीण जनता को ये पेड़ उपयोग के लिए दिया जाता है। लेकिन गनियाधोली मे ंसूखे-गिरे पेड़ों की आड़ में हरे पेड़ों पर भी आरियां चलने का मामला सामने आया है। लकड़ी चीरने वालों ने बताया कि बधाण के ग्राम प्रधान के कहने पर हरा पेड़ काटा गया है। वहीं वन क्षेत्राधिकारी ने बताया है कि जिसने भी यह ग़लत कार्य किया है। विभाग द्वारा उचित कार्यवाही करेंगे।

Almora