बलवंत सिंह रावत
रानीखेत – देहरादून के गांधी पार्क में भर्ती घोटालों की जांच की मांग को लेकर आन्दोलन कर रहे बेरोजगार नौजवानों पर पुलिस द्वारा किये गये बर्बर लाठी चार्ज की कांग्रेस पार्टी कड़े शब्दों में निन्दा करती है।
बेरोजगार नौजवानों पर हुए बर्बर लाठी चार्ज के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करन माहरा के आह्रवान पर कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश भर में 10 फरवरी 2023 को जिला/नगर/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रानीखेत के तत्वावधान में गांधी चौक रानीखेत में सायं 3:00 बजे भाजपा सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम किया गया। भाजापा-धामी सरकार मुर्दाबाद, पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला अध्यक्ष महेश आर्या ने की। नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, यूथ विधानसभा अध्यक्ष आंकिता पंत पडालिया, कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत रौतेला, चरन जसवाल, अगस्त लाल साह, जगदीश कुमार, हेमंत चौहान,रोहित कुमार, नंद किशोर, नगर उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, शुभम आर्या, खुशाल सिंह माहरा, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, हिमांशु नैनवाल, भूपेंद्र सिंह रावत आदि लोग उपस्थित रहे।