जूलूस, प्रदर्शन, जाम और पुतला दहन का अल्मोड़ा में मचा बवंडर… कांग्रेस, आप, यूकेडी संग संगठनों ने  बरपाया हंगामा

जूलूस, प्रदर्शन, जाम और पुतला दहन का अल्मोड़ा में मचा बवंडर… कांग्रेस, आप, यूकेडी संग संगठनों ने बरपाया हंगामा

यूकेपीएससी, यूकेट्रिपलएससी सहित अन्य परीक्षा घोटालों के विरोध मे ंछात्र और युवा सड़क पर उतर आया है। बीते गुरूवार देहरादून में प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश भर में तमाम पार्टियों और संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया दी। अल्मोड़ा में भी कांग्रेस, यूकेडी, आम आदमी पार्टी, सहित कई संगठनों के लोगों और छात्र-छात्राओं ने तीखा विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया।

कांग्रेस ने किया तीखा प्रदर्शन

देहरादून में बेरोजगार छात्रों पर लाठीचार्ज पर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौद्यानपाटा में धामी सरकार का पुतला फूंकते हुए जोरदार नारेबाजी की और सीबीआई जांच की मांग की। सीबीआई जांच की मांग को लेकर जिलाध्यक्ष गुड्डू भोज के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गये। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आधा घंटा सड़क जाम किया। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। इसके बाद पुलिस के जवानों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बल पूर्वक हटाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने पेपर लीक और घोटालों पर सीबीआई जांच की मांग की।

गांधी पार्क में हुआ धरना प्रदर्शन-छात्रों ने निकाला जूलूस
चौद्यानपाटा के गांधी पार्क में द एस्पिरेंट कोचिंग सेंटर के संचालक अजय जोशी, धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के विनय किरौला और विनोद तिवारी के नेतृत्व में युवाओं ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान युवा जन संघर्ष मंच के संयोजक मनोज बिष्ट भय्यू और बीजेपी नेता विनीत बिष्ट ने भी छात्र प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया। प्रदर्शन में युवा और जोशीले छात्र नेता आशीष जोशी ने भी अपनी बात रखी। इसके बाद तमाम संगठनों के लोगों के साथ छात्र-छात्राओं ने चौद्यानपाटा-शिखर तिराहा और मिलन चौक तक जूलूस निकाला और सरकार के विरोध मंें जमकर नारेबाजी की।

ये बोले नेता

धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के संयोजन विनय किरौला ने कहा कि राज्य बनने के बाद उत्तराखंड को हाकम सिंह का अर्थिक मॉडल मिला है। इसमें 15-15 लाख रूपये लेकर करोड़ो कमाओ और मौज करो का ऑफर मिलता है। विनय किरौला – संयोजक धर्मनिरपेक्ष युवा मंच।

द एस्पिरेंट कोचिंग सेंटर के संचालक अजय जोशी ने कहा कि भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ अब आर-पार की लड़ाई का समय आ गया है। परीक्षा घोटालों से तंग आकर एकजुट हैं। परीक्षा घोटाला युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। सीबीआई जांच जरूरी है। अजय जोशी – संचालक द एस्पिरेंट कोचिंग सेंटर के

विनोद तिवारी ने कहा कि भर्ती घोटाले पर युवा पांच सूत्रीय मांग कर रहे हैं।

जन सरोकारों से जुड़े मुद्दे पर अपनी बेबाक बयान देने वाले पूर्व महासचिव छात्रसंघ विनीत बिष्ट ने भी छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया है। विनीत बिष्ट ने लाठीचार्ज करेन वाले एसएसपी पर तत्काल कार्रवाई, पेपर घोटालों की सीबीआई जांच, की मांग की है। विनीत बिष्ट – पूर्व महासचिव छात्रसंघ

छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी के बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले और चुनाव के बाद सुर्खियों में छाये छात्र नेता आशीष जोशी ने भी बेबाकी से अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ लाठीचार्ज नाकाबिले बर्दास्त है। जो कुछ करना पड़ेगा करेंगे। युवाओं से साथ खड़े रहेंगे। आशीष जोशी – छात्र नेता
युवा जन संघर्ष मंच के संयोजक और जोशीले युवा मनोज बिष्ट ने लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि देहरादून में युवा सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। लेकिन पुलिस कर्मियों ने शांति से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया। अब लाठीजार्च करने वाले पुलिस कर्मियों को सबक मिलना चाहिए। मनोज बिष्ट – युवा जन संघर्ष मंच।

यूकेडी ने सरकार का फूंका पुतला

यूकेडी ने सरकार का फूंका पुतला

उत्तराखंड क्रांति दल ने देहरादून में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठियां भांजने के विरोध में चौद्यानपाटा मे ंप्रदर्शन किया और सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। उत्तराखंड क्रांति दल ने विरोध में धामी सरकार का पुतला फूंकते हुए सीबीआई जांच की मांग की। यूकेडी के जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी ने रविवार 12 फरवरी को आयोजित होने वाली पटवारी भर्ती को केंसिल करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि कई परीक्षार्थी युवा देहरादून और हल्द्वानी में आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में पेपर कराने का कोई औचित्य नहीं है। युवा पेपर देने कैसे सेंटर में पहुंचेंगे। वहीं उन्होंने सीबीआई जांच की भी मांग की है।

आम आदमी ने भी फूका सरकार का पुतला

चौद्यानपाटा में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पहुंच कर सरकार के विरोध में नारेबाजी की और धामी सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान आप ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की।

सीएम ने मुख्य सचिव को दिये मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश

देहरादून में 8 फरवरी को लाठीचार्ज पर सीएम धामी ने मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिये हैं। जांच आदेश में सीएम ने कहा कि देहरादून में बेरोजगार संघ द्वारा आयोजित धरने के दौरान हुए पथराव की वजह से विषम परिस्थति पैदा हो गयी थी। कानून व्यवस्था की विषम परिस्थिति तथा लाठी चार्ज के पूरे घटना क्रम की विस्तृत मजिस्ट्रीयल जांच के लिए सीएम धामी ने मुख्य सचिव को मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिये हैं।

ये लोग रहे मौजूद –

कांग्रेस के प्रदर्शन कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष ताराचंद्र जोशी, पारितोष जोशी, जिला अध्यक्ष एनएसयूआई पवन सिंह मेहरा, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, महेश चंद्र आर्य, गौरव वर्मा, कमल पंत, तारु तिवारी अमन अंसारी निजाम कुरैशी छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज कार्की छात्रा उपाध्यक्ष रुचि कुटौला सांस्कृतिक संयोजक नितिन रावत पूर्व जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस निर्मल रावत सभासद राजेंद्र तिवारी नगर उपाध्यक्ष एन.डी पांडे प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस मोहन सिंह देवली दीपक कुमार व्यापार मंडल महासचिव मयंक बिष्ट व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष कार्तिक साह हवालबाग ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ किशन लाल अमित बिष्ट किरन आर्य अमित नेगी अभिषेक तिवारी अशोक सिंह संजीव सिंह कर्मयाल रोहन आर्य संजू सिंह सुनील कर्नाटक बाल विक्रम सिंह रावत अमित जोशी राजेंद्र प्रसाद नवाज खान अशोक ग्वासाकोटी वकुल शाह अधिवक्ता हिमांशु मेहता संदीप बिष्ट सरस्वती रोडिया नवीन कनवाल रोहित रौतेला वैभव पांडे राहुल अधिकारी मनोज बिष्ट अनुज शाह ललित छतवाल अमन लटवाल प्रमोद पवार देवेंद्र धोनी प्रदीप बिष्ट आदित्य कपिल अभिषेक तिवारी आदि मौजूद रहे।

गांधी पार्क में धरने पर छात्र संघ उपसचिव करिश्मा तिवारी, विकास कन्नौजिया, नीरज भट्ट, छात्र संघ उपाध्यक्ष रुचि कुटोलिया, गजेंद्र कनवाल, राहुल कनवाल, दीपक जीना, मनोज, राजेश, अंजली, प्रिया, रश्मि, संगीता, नितिन टम्टा, दीपक सहित कई लोग मौजदू रहे।

Almora